लोकहितकारी परिषद ने भारत सरकार के वन एव जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को पत्र भेजकर भानियावाला – रिषीकेश फोर लेन की चपेट मे आ रहे तीन हजार हरे पेडो के पातन को रोके जाने की मांग की
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
डोईवाला,समाज सेवी संस्था लोकहितकारी परिषद ने भारत सरकार के वन एव जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को पत्र भेजकर भानियावाला जॉली ग्रांट रिषीकेश फोर लेने परियोजना की चपेट मे आ रहे तीन हजार हरे भरे पेडो के पातन को रोके जाने की मांग की है।परिषद के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे पत्र मे वन मंत्री से आग्रह किया है कि जिस प्रदेश मे हरियाली को कायम रखने के लिए प्रति वर्ष हरेला जैसा पर्व मनाया जाता है,और जहा पर पर्यावरण सचेतक गौरा देवी ने पेडो को बचाने के लिए अपने प्राण तक दांव पर लगा दिए हो, वहा पर विकास के नाम पर सौ- सौ वर्ष पुराने पेडो का काटा जाना पर्यावरण के साथ सीधा खिलवाड है।श्री गुप्ता ने कहा कि राज्य के सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी तीन हजार पेडो को बचाने की गुहार आपसे लगाते है।विकास की कीमत पर्यावरण के विनाश पर नही होनी चाहिए।




