
एनएसएस के स्वयसेवियो ने दिया स्वच्छता का सन्देश।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला,पब्लिक इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा एकदिवसीय शिविर के माध्यम से विद्यालय परिसर की सफाई कर उसे साफ सुथरा किया गया। बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडे स्वयसेवियो ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर मे उगी झाडियो एव खर-पतवार को साफ कर उसे स्वच्छ बनाया गया। बौद्धिक सत्र मे स्वयसेवियो को सम्बोधित करते हुए उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने कहा कि पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है,बरसात का मौसम बीमारियो को संक्रमित करता है,ऐसे मे स्वच्छ वातावरण ही हमे बचा सकता है। वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता, अवधेश सेमवाल ने स्वयसेवी छात्र छात्राओ को लक्ष्यगामी बनकर शिविर मे सीखे ज्ञान को जीवन मे अपनाने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी पूजा जोशी ने कहा कि एकदिवसीय शिविर के माध्यम से एनएसएस स्वयसेवियो को श्रम से जोडकर इसकी महत्ता से रूबरू कराया गया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुदेश सहगल, ओमप्रकाश काला,तेजवीर सिंह के अलावा ईशिका,लक्की, जिया,हिमांशु, वरदान थापा आदि स्वयसेवी मौजूद थे।



