
पब्लिक इंटर कॉलेज एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूपसे हरेला पर्व पर विद्यालय में विभिन्न औषधीय पौधों का किया रोपण छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण को हरा -भरा रखने के लिए ली शपथ
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला, पब्लिक इंटर कॉलेज एव वन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से हरेला पर्व पर विद्यालय मे विभिन्न औषधीय पौधो का रोपण किया गया। छात्र छात्राओ ने पर्यावरण को हरा भरा रखने की शपथ ली। वन विभाग के सहयोग से ऑवला, जामुन,हरड,शहतूत, नीम,आदि पौधो का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि आज जिस प्रकार से पर्यावरण का हास हो रहा है,वह एक चिंताजनक स्थिति को पैदा कर रहा है,ऐसे मे भावी पीढी को एक स्वच्छ वातावरण देने के लिए पृथ्वी की हरियाली को कायम रखना होगा। वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी,अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला,अवधेश सेमवाल ने हरेला की महता बताते हुए छात्र छात्राओ से पौधारोपण कर लगाए पौधो को बचाने की बात कही।इससे पूर्व विद्यालय की छात्रा आरूशा परवीन, शालू,वरदान थापा ने अपनी कविता और विचारो के माध्यम से पर्व के बारे मे बताया। कार्यक्रम मे लच्छीवाला वन क्षेत्र के वन दारोगा ईतेन्द्र बर्थवाल वन बीट अधिकारी सागर सैनी,अरूण कुमार, शैलेंद्र रावत ने भी हरेला पर्व पर लगाए गये पौधो के संरक्षण की बात कही। इस अवसर पर भुवनेश वर्मा, पूजा जोशी,सुदेश सहगल, विवेक बधानी,तेजवीर सिह,राधा गुप्ता, अर्चना पाल,गौरव रावत, मयंक शर्मा के अलावा छात्र छात्राए मौजूद थे।



