
डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने चंडी प्रसाद डोभाल को दी श्रद्धांजलि
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला।पूर्व सैनिक एवं अठूरवाला निवासी स्वर्गीय चंडी प्रसाद डोभाल जी के निधन पर पूर्व शिक्षा मंत्री, भारत सरकार डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी ने उनके अठूरवाला स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. निशंक ने शोकाकुल पुत्रों संजय डोभाल जी एवं पूर्व ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल जी से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंडी प्रसाद डोभाल जी का सैन्य सेवा के माध्यम से राष्ट्र के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुख की घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर परिवारजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



