
सरदार पटेल की जयंती पर पब्लिक इंटर कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल।
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वी जयंती के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज मे विद्यालय परिवार के सदस्यो ने महान नेता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हे अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओ ने कहा कि उन्होने देशी रियासतो का एकीकरण कर राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य किया था। शनिवार को लौह पुरुष की जयंती एकता दिवस के रूप मे मनाई गई।
प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि बारदोली आन्दोलन के अगुवा नेता सरदार बल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व सभी नेताओ से अलग था,उन्होने अपने सशक्त निर्णयो से देश को मजबूत पहचान दी।
आज अगर देश राज्य व्यवस्थाओ के अनुसार चल रहा है तो उसमे सबसे बडा योगदान सरदार जी का है।
श्रद्धांजलि देने वालो मे वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश वर्मा, ओम प्रकाश काला,विवेक बधानी,पूजा जोशी,अवधेश सेमवाल,सुदेश सहगल,तेजवीर सिंह,राधा गुप्ता,चारू वर्मा,विदुशी,अर्चना पाल,अनीता बलोदी,गौरव रावत,नीलम बिष्ट,आफरीन अंसारी,मयंक शर्मा,चेतन प्रसाद कोठारी आदि के अलावा विद्यालय के छात्र छात्राए मौजूद रहे।



