
समाज सेवी संस्था लोकहितकारी परिषद ने भारत के प्रमुख निशानेबाज जसपाल राणा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला समाज सेवी संस्था लोकहितकारी परिषद ने भारत के प्रमुख निशानेबाज जसपाल राणा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

परिषद के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा की उत्तराखंड के नाम को पूरे विश्व मे रोशन करने वाले जसपाल राणा ने एशियाई खेलो मे स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

उनका निधन खेल जगत और उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ हेमचंद्र रियाल, अवधेश सेमवाल, गुरुदेव सिंह, राजेश जायसवाल, सुषमा आर्य, उदय चंद पाल, ओम प्रकाश काला, सुदेश सहगल आदि परिषद कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।



