
प्रेमनगर बाजार का रेलवे फाटक आम रहागीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। आए दिन फाटक के दोनों और लगने वाले जाम ने स्थानीय लोगों को हलकान करके रख दिया है।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला प्रेमनगर रेलवे फाटक आम रहागीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। आए दिन फाटक के दोनों और लगने वाले जाम ने स्थानीय लोगों को हलकान करके रख दिया है।
बड़ी गाड़ियों की आवाजाही से अब एक से दो घंटे तक जाम यहां पर लगना रोजमर्रा की बात बन गई है। नगर पालिका डोईवाला के प्रेम नगर बाजार का रेलवे फाटक लंबे समय से मुसीबत का कारण बना हुआ है। संकरी रोड होने और लगातार आवाजाही की वजह से फाटक पर जाम की स्थिति नजर आती है, यह स्थिति तब बद से बदतर हो जाती है जब कोई शुगर फैक्ट्री का पेराई सत्र चलता है। आजकल इस मार्ग से खनन की बड़ी गाड़ियों के गुजरने से यहां पर उस समय जाम की स्थिति पैदा हो जाती है जब फाटक रेलगाड़ी की वजह से बंद हो जाता है। रेलगाड़ी के आने से लगभग 20 से 25 मिनट पहले बंद हो जाने वाला यह फाटक स्थानीय लोगों के लिए भी सिर दर्द बन गया है। समाज सेवी संस्था लोक हितकारी परिषद के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता सभासद सुनीता सैनी स्थानीय नागरिक अवतार सिंह, अनिल चौहान, विजेंद्र अग्रवाल, दिनेश वर्मा आदि ने स्थानीय सांसद और रेलवे विभाग से समस्या के निराकरण की मांग की है।



