Blog

राष्ट्रीय एकता दिवस पर डोईवाला कोतवाली में रक्तदान शिविर आयोजित

 

प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

भास्कर इंडिया लाइव

डोईवाला चमनलाल ।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को कोतवाली डोईवाला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशों पर आयोजित नि:शुल्क रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस दौरान कोतवाली परिसर में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी निरीक्षक एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक के नेतृत्व में उपस्थित पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली

error: Content is protected !!