नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा के नरेंद्र सिंह नेगी ने मारी बाजी

भारत गुप्ता ,चमन लाल ,विक्रांत वर्मा की कलम से
डोईवाला – नगर निकाय चुनाव मे भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी सागर मनवाल को लगभग 2300 वोटो से हराकर जीत दर्ज की है! उन्होंने अपनी जीत पर सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नगर की देवतुल्य जनता की जीत है! ट्रिपल इंजन की सरकार का गठन होने के बाद नगर पालिका का कोई भी विकास कार्य को गति मिलेगी! जिससे कोई भी कार्य अछूता नहीं रहेगा!



