वार्ड नंबर 16 से भाजपा सभासद प्रत्याशी सुरेंद्र लोधी जीते

भारत गुप्ता, चमन लाल, विक्रांत वर्मा की कलम से
डोईवाला – भाजपा वार्ड नंबर 16 से सभासद प्रत्याशी सुरेंद्र लोधी ने चुनाव जीतकर जीत दर्ज अपने नाम कर ली है! वार्ड 16 से 9 प्रत्याशी सभासद चुनावी मैदान में खड़े थे! लेकिन भाजपा की रणनीति के आगे सभी प्रत्याशियों को धराशाई कर भाजपा के सुरेंद्र लोधी ने जीत दर्ज की! उन्होंने कहा कि नगर पालिका बोर्ड का गठन होने के बाद वार्ड के सभी विकास कार्यों पर बारीकी से नजर रखकर विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी! जिससे वार्ड की जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े!



