भाजपा के मजबूत संगठन से मिली जीत- डॉ निशंक

ट्रिपल इंजन की सरकार से मिलेगी विकास को गति
भारत गुप्ता, चमन लाल
डोईवाला – पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार रोड नुन्नावाला मे नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और सभासदो से मुलाकात कर पुष्प माला पहनाकर शुभकामनाए दी! डॉ निशंक ने कहा कि भाजपा के मजबूत संगठन से ही जीत सुनिश्चित हुई है! कहा कि केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिला है और यही कारण है कि चुनाव में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताकर नगर पालिका में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में चुनाव मे अपनी मोहर लगाई है! नगर पालिका में भी भाजपा का बोर्ड बनेगा।जिससे ट्रिपल इंजन सरकार का फायदा सीधे जनता को मिलेगा, नगर पालिका क्षेत्र का तिगुनी गति विकास करके नगर पालिका क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा! नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि चुनाव संपन्न हो चुके हैं। हम सभी नगर के लोग एक हैं, सबको साथ लेकर नगर की बेहतरीन के लिए काम किया जाएगा! पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि नगर पालिका की जीत के साथी सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के बाद भी छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है! इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सैनी, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, ईश्वर रोथान, अवतार सिंह सैनी, विनीत मनवाल, राकेश डोभाल, मुन्ना सिंह चौहान, संतोषी बहुगुणा सुरेश सैनी, सुरेंद्र लोधी, नितिन बर्तवाल, हिमांशु राणा,प्रकाश कोठारी,शैलेंद्र कौर के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!



