जल संरक्षण और स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य:- नरेंद्र सिंह नेगी

सोंग नदी मे संत निरंकरी मिशन और नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में चला स्वच्छता अभियान
भारत गुप्ता / चमन लाल
डोईवाला – स्वच्छ जल- स्वच्छ मन “अमृत परियोजना”के तहत संत निरंकारी मिशन डोईवाला और नगर पालिका परिषद के सहयोग से जल को स्वच्छ रखने एवं जल का संरक्षण करने हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन कर सोंग नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया! स्वच्छता अभियान में पहुंचे पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु देशभर में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया! जल संरक्षण और स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है!

जल के बिना सभी का जीवन असंभव है! शाखा मुखी गोपाल गुरुंग ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज कें निर्देश में तीसरे चरण का “अमृत परियोजना” का आयोजन हुआ है, नदियों,झीलों, तालाबों और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य है,ताकि भावी पीड़ियों को निर्मल जल,स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके! स्वच्छता अभियान में सफल बनाने में नगर पालिका परिषद मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, सभासद अमित कुमार, प्रकाश कोठारी, नगर पालिका सफाई सुपरवाइजर नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनुज कालरा, संदीप कुमार, अशोक,आशीष कठेंत, विकास मिश्रा,राजकुमार, ईशा,भागीरथी, दुर्गेश, सूरज, नरेश, हरि,उषा,निशु के अलावा संत निरंकारी मिशन स्वयंसेवक और नगर पालिका सफाई कर्मचारी मौजूद रहे!



