भाजपा कार्यकर्ता संगठन के स्तंभ – पंकज शर्मा

नवनियुक्त डोईवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत
चमन लाल /भारत गुप्ता
डोईवाला- पंकज शर्मा को डोईवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए। प्रेमनगर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया । नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा पार्टी के द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी से निभाऊंगा और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चलने का आह्वान किया है। कहा कि कार्यकर्ता संगठन के स्तंभ होते हैं! उनके सम्मान और उत्सवर्धन से ही संगठन को शक्ति मिलती है! वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विश्वास है! कहां कि संगठन में एक पद पर कार्यकर्ता स्थाई रूप से पदासीन नहीं रहता है ।परिवर्तन होता रहता है, संगठन में परिवर्तन होने से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी भाजपा में उचित सामान दिया जाता है! सम्मान करने वालों में सभासद विनीत राजपूत, सभासद सुरेंद्र लोधी, प्रकाश कोठारी, सोनू गोयल,मोबिन, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे!



