मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध – बृजभूषण गैरोला

41लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़कों का किया भूमि पूजन और शिलान्यास
चमनलाल / भारत गुप्ता
डोईवाला – डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत विधायक बृजभूषण गैरोला ने बुल्लावाला मारखम ग्रांट मे 25 लाख और रानी पोखरी मे 16 लाख रानीपोखरी ग्राम मौजा स्थित आंतरिक इंटरलॉकिंग सडक के नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। लगभग 41 लाख की लागत से बनने वाले इस मार्ग का निर्माण कार्यदायी संस्था एमडीडीए के माध्यम से होना है। विधायक गैरोला ने कहा कि भाजपा मूलभूत सुविधाओं के लिए सभी वर्गों के अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को कार्य को गुणवत्ता पूर्वक करने के लिए निर्देशित किया!
पूर्व ग्राम प्रधान बुल्लावाला परविंदर सिंह बाउ ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से क्षेत्र की आंतरिक मार्गो एवं मुख्य सड़क मार्गों का निर्माण किया जा चुका है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल, जरनैल सिंह, शिवप्रसाद सती,विजय शर्मा, विक्रम नेगी,मानसिंह आदि मौजूद रहे! रानीपोखरी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वास के साथ कार्य करती है कार्यक्रम में सतीश सेमवाल,अरुण शर्मा,विक्रम नेगी,मनोज शर्मा,जीवन चौहान,नवीन रावत,पूरण सिंह पुंडीर,धर्मेंद्र रावत,उत्तम सिंह बिष्ट,संगीता बहुगुणा,गुड्डी देवी बिष्ट,कौशल्या पुंडीर के अलावा ग्रामीण और स्थानीय निवासी मौजूद रहे!



