
डोईवाला(विक्रांत वर्मा / चमन लाल) घायल सांप का उपचार कराया, सर्फ मित्र भारत भूषण कौशल ने बताया की तीन दिन पहले जेसीबी से खुदान के दौरान घायल धामन प्रजाति का सांप का उपचार डोईवाला पशु चिकित्सालय में चल रहा है। भारत भूषण कौशल सर्फ मित्र के नाम से जाने जाते हैं।लगभग 8 वर्षों से निस्वार्थ भाव से लोगों के साथ-साथ सांपों की भी जान बचा रहे हैं।
!
कई प्रजातियों जिसमें करैत,किंग्कोबरा,कोबरा,रसल वाइपर,ब्रेड वुल्फ स्नेक,स्किल्ड बैक साप,फॉरेस्टी कैट स्नेक,ट्रिंकल स्नेक,अजगर ,बंबू पीट वाइपर आदि सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ चुके हैं । डोईवाला पशु चिकित्साक डॉक्टर पूजा पांडे ने बताया की गाय ,भैंस ,कुत्ते, बिल्लियों आदि तमाम जानवरो के अलावा सर्फ मित्र भारत भूषण कौशल के द्वारा लाए गए घायल सांपों का उपचार किया गया है।



