निशुल्क शिविर में 70 लोगों की हुई नेत्र जांच

सभी के सहयोग से चलता है निशुल्क शिविर
चमन लाल / भारत गुप्ता
डोईवाला – राही नेत्रदान हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से मारखम ग्रांट के खेरी गांव में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया! इसमें कुल 70 लोगों की नेत्र जांच कर निशुल्क दवाई दी गई! पूर्व सैनिक जनरल सिंह ने नेत्र शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया है निशुल्क नेत्र शिविर लगाकर राही नेत्र धाम हॉस्पिटल कि यह एक अच्छी पहल है जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है! नेत्र विशेषज्ञ डॉ सूर्य प्रताप नेगी ने कहा कि सभी को समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए! दुपहिया वाहन चलाते हुए चश्मा जरूर पहनना चाहिए! जिससे आंखों पर धूल मिट्टी से बचाव हो सके! बताया कि शिविर में 70 लोगों की जांच की गई और कई लोगों को नजर के चश्मे पहनने की सलाह दी! पूर्व सैनिक जनरल सिंह,जसविंदर सिंह डाली,राकेश लोधी,प्रेम सिंह, जयपाल सिंह ,तरसेम सिंह आदि ने शिविर में सहयोग प्रदान किया!



