नया ट्रांसफार्मर, जर्जर पोल बदलने और बिजली के झूलते तारों से निजात दिलाने की मांग
हवा में झूलते बिजली के तारों से आपस में टकराने से घरेलू विद्युत उपकरण फुकने का डर
चमन लाल / विक्रांत वर्मा
डोईवाला – भानियावाला के वार्ड नंबर 10 की रोथाण गली में नया ट्रांसफार्मर, जर्जर पोल बदलने और बिजली के झूलते तारों की जगह पंच केवल( इंसुलेटेड कंडक्टर) लगाने की वार्ड सभासद ईश्वर रोथाण और स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है! सभासद ईश्वर रोथाण ने कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है और गर्मियों के मौसम में बिजली की खपत ज्यादा होती है! कहा कि गली के बाहर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए और बिजली की खुली तारे तेज हवा आने पर आपस में टकराने से घरेलू विद्युत उपकरण फुकने का डर बना रहता है! विद्युत विभाग द्वारा खुली तारों को बदलकर पंच केबल लगाई जानी चाहिए! जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी से निजात मिल सके ! विभागीय उपखंड अधिकारी मदन मोहन बहुगुणा ने कहा कि सभी कागजी कार्रवाई को पूरा कर लिया गया है! जॉली ग्रांट क्षेत्र में 36 किलोमीटर की विद्युत लाइनों बदलने का काम होना है! मार्च महीने मे पंच केवल आने पर जॉली ग्रांट क्षेत्र की सभी पुरानी बिजली की लाइनो को बदलकर उनके स्थान पर बंच केबल लगाने का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो जाएगा! अनिल थपलियाल, अजय भट्ट, हिमांशु चमोली, रमेश राणा, प्रकाश शाह, भाना देवी, सुनीता, सुनील सैनी,ममता, सुरेश आदि स्थानीय निवासी विद्युत विभाग से कार्य को जल्द करने की मांग की है!




