व्यापारियों ने रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

देवभूमि का माहौल खराब करने में लगे हैं अराजक तत्व
डोईवाला – (चमन लाल)यूकेडी नेताओं द्वारा कुछ दिन पूर्व व्यापारी वर्ग और वैश्य समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल डोईवाला की ओर से व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन के नेतृत्व में डोईवाला चौक से रैली निकालकर और नारेबाजी कर डोईवाला कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को ज्ञापन सौपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की! अध्यक्ष व्यापार मंडल रमेश वासन ने कहा कि व्यापारी वर्ग व वैश्य समाज को समाज से अलग करने के लिए उनके खिलाफ कुछ लोग देवभूमि का माहौल खराब करने के लिए षड्यंत्र रच रहे! परंतु वर्तमान में सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभद्र टिप्पणी कर माहौल को अराजकता का रूप दिया जा रहा है! उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए! सपा नेता फुरकान कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड का माहौल खराब नहीं होने देंगे,यहां सभी भाईचारे और एकता के साथ कई पीढियां से रहते आ रहे हैं! प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल महामंत्री सुबोध जिंदल, राजीव वासन,सभासद गौरव मल्होत्रा, प्रतीक अरोड़ा, लव वर्मा मनोज गुप्ता अब्दुल कादिर, मनीष नारंग, गौरव अग्रवाल सुशील जायसवाल, आशीष गोयल,इंद्रेश अरोड़ा सतपाल अग्रवाल, नरेंद्र गोयल विक्रांत जिंदल,विनय जिंदल, ललित सिंघल, पवन सिंघल, आदि व्यापारी मौजूद रहे!



