होली पर्व पर भजन संध्या आयोजित, महिलाओं ने खेली फूलों की होली

महिलाओं ने भजनों पर किया नृत्य
डोईवाला (भारत गुप्ता /चमन लाल) नगर में होली पर्व के अवसर पर धूम मची हुई है! होली पर्व के उपलक्ष में सिद्ध पीठ शक्ति भवन मंदिर द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई! आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा फूलों की होली खेली गई! हरिद्वार से भजन कलाकारों ने होली के विशेष भजन प्रस्तुत किया! रंग मत बरसे रंग गुलाल श्याम तेरी होली में और होली खेलूँ तेरे संग श्याम, आजा गलियन में! भजन गायक मंजू और अनुराग किशन ने अपने भजनों के माध्यम से समा बांधकर सभी को नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया!

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या के बीच कलाकारो और महिलाओं पर पुष्प वर्षा की गई! कार्यक्रम में अध्यक्ष गगन नारंग, इंद्रेश अरोड़ा ,करण वासन , प्रतीक अरोड़ा , उमेश जौहर ,रविन्द्र अरोड़ा , सुदेश शर्मा , सुभाष गुप्ता , ईश्वर चंद अग्रवाल,
शोभा गुप्ता , दीपा वासन , सैयोगिता मल्होत्रा , सरिता महावर के अलावा तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे!



