नया ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोडिंग से मिली लोगों को निजाद

डोईवाला – (भारत गुप्ता / चमन लाल)100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने से स्थानीय लोगों को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिली ! पहले 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो पर्याप्त नहीं था! जिससे बार-बार बिजली जाने की समस्या बनी हुई थी! विद्युत विभाग ने 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर और लगा दिया है! सभासद ईश्वर रोथान ने कहां कि ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग होने से स्थानीय निवासियों को बिजली की समस्या बनी हुई थी! डोईवाला उपखंड अधिकारी गिरिराज सैनी से नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी! उन्होंने तुरंत स्थानीय निवासियों की समस्या को देखते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया है! उपखंड अधिकारी गिरिराज सैनी ने कहा कि वहां पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, परंतु ओवरलोडिंग होने से बिजली की समस्या बनी हुई थी! एक और 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है! जिससे गर्मियों में बिजली की समस्या से स्थानीय निवासियों को निजात मिलेगी!



