अवंती बाई लोधी के आदर्श पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि अमरपाल सिंह

डोईवाला -(चमन लाल) सत्तीवाला मे लोधी राजपूत समाज की ओर से1857 की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महानायिका वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया! कार्यक्रम में 100 छात्र-छात्राओं, नव चयनित कर्मचारी और समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में सांस्कृतिक और देशभक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया!कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संयुक्त आयकर आयुक्त अमरपाल सिंह ने वीरांगना रानी अवंतिका बाई लोधी और अन्य शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी आज भी लोक काव्यों की नायिका के रूप में हमें राष्ट्र के निर्माण, शौर्य बलिदान व देश भक्ति की प्रेरणा प्रदान कर रही है उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी! सभी को समाज की एकता के साथ समाज को आगे बढ़ने का काम करना चाहिए! कार्यक्रम आयोजन समिति से जुड़े एडवोकेट रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि आज भी इन वीर वीरांगनाओं की शौर्य पूर्ण गाथाएं भारत की पवित्र भूमि पर गूंजती है और उनका शौर्य पूर्ण जीवन प्रत्येक भारतीय के जीवन को मार्गदर्शित करता है! मंच संचालन डॉ चारूलता और वीरेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से किया!कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, गन्ना समिति प्रबंधक मनोज नौटियाल, समाजसेवी ईश्वर चंद अग्रवाल, अशोक वर्मा, सुशील वर्मा,मनीष नैथानी,पुनीत मेहता, दीपचंद वर्मा, विजेंद्र सिंह, सभासद विनीत लोधी, सभासद संदीप नेगी सभासद राकेश डोभाल, उत्तम वर्मा, अमित राजपूत, पंकज राजपूत,सोहन सिंह, एडवोकेट विनीत राजपूत,सोहन सिंह, संतोष राजपूत अनामिका, निवेता, सरस्वती, कल्याण सिंह, रूपचंद लोधी, चंपा देवी, तिलकवती लोधी आदि मौजूद रहे!



