
स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को किया जागरूक
डोईवाला (चमन लाल/ विक्रांत वर्मा) नगर पालिका परिषद के वार्ड 11 केशवपूरी बस्ती में चलाया स्वच्छता अभियान केशवपुरी बस्ती में वार्ड सभासद अमित कुमार ने अपने सभी गलियों ओर नालियों की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया । सफाईअभियान के अंतर्गत उन्होंने आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया और उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया कि अपना कूड़ा डस्टबिन में डाले और अपने वार्ड में गंदगी ना फैलाएं, वार्ड को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर वार्ड सभासद अमित कुमार सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार ,:नीरज कुमार , अंकित कुमार और अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे



