
शिक्षा ही हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाती है- कमल कुमार लुंठी
शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
डोईवाला – (चमन लाल)होपवे पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जॉली ग्रांट में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया! बतौर मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनती है और उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाने के लिए कहा और पढ़ाई के लिए अपना भविष्य संवारने की सलाह दी! पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षा का गुणवंता बनाए रखना अध्यापक गणों का मूल कर्तव्य होना चाहिए, जिससे बच्चों में मानवीय गणों का संचार होता है! बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया! मुख्य अतिथि ने शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया! स्कूल प्रबंधक सुशील बिजल्वान ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया! प्रधानाचार्य रतन सिंह पवार ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की! कार्यक्रम में राजेश्वरी बिजलवान, रंजनी अरोड़ा, दुर्ग लता बागड़ी, आयुष भंडारी लतिका और आदित्य कुमार के अलावा शिक्षक शिक्षिकाए, छात्र-छात्राए और अभिभावक मौजूद रहे!:



