
कार्यक्रम आयोजकों द्वारा जिलाध्यक्ष को मंच पर नहीं दिया स्थान कार्यक्रम बीच में छोड़ चले गए
डोईवाला -(चमन लाल)जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल को मंच पर स्थान न मिलने से कार्यक्रम को बीच में छोड़ चले गए! जहां एक और भाजपा सरकार तीन वर्ष पूरे होने पर सेवा, सुशासन और विकास का शिविर के माध्यम से कार्यक्रम कर रही है! वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम आयोजनों द्वारा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल को मंच पर जगह न मिलने से कार्यक्रम को छोड़ बीच में ही चले गए! ऋषिकेश जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष के अंतर्गत दो बड़े विधानसभा क्षेत्र डोईवाला, ऋषिकेश और आठ मंडलों आते है और उनके दायित्व और नेतृत्व की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष के कंधों पर रहती है! इतने बड़े जिम्मेदार पद के बावजूद कार्यक्रम आयोजनों द्वारा मंच पर स्थान ना दिए जाने के कारण जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के पद की गरिमा को ठेस पहुंची है! कार्यक्रम आयोजकों द्वारा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के प्रति इस तरह का रवैया घोर लापरवाही और उनके पद को देखते हुए उचित व्यवहार नहीं है!



