
बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन
बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जन सेवा कार्य किए गए
डोईवाला- (चमन लाल)आशीर्वाद वाटिका ऋषिकेश रोड डोईवाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जन सेवा थीम पर आधारित बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना और नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया और साथ ही लगभग 633 लाख की पेयजल योजना कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास किया! कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर और सांस्कृतिक विभाग की ओर से सरस्वती वंदना और नंदा देवी राज जात यात्रा की शानदार प्रस्तुति दी गई! अतिथियों ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया एवं जनता को उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली! शिविर में आठ लोगों के विकलांग प्रमाण पत्र भी बनेंगे गए! मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आंदोलनकारी के सपनों का उत्तराखंड बनाने में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं! तीन वर्ष पूर्व, राज्य की जनता ने जिस विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपी थी,उस विश्वास पर सरकार पूरी तरह खरी उतरी है! मुख्य वक्ता डॉ गीता खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में सड़क हवाई एवं डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उद्योग एवं खेल सहित सभी प्रमुख क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किए हैं! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहां कि पुष्कर सिंह धामी द्वारा तीन वर्ष के कार्यकाल में समान नागरिक संहिता और सशक्त भू कानून लागू किया है वहीं दूसरी ओर इन वर्षों में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार हुए हैं और अपराधियों को जेल का रास्ता दिखाया है कार्यक्रम ,जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल निवर्तमान ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढोडियाल, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी प्रियंका भारद्वाज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के.एस.भंडारी,तहसीलदार रमेश सिंह रांगड़,सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर चंद अग्रवाल, चंद्रभान पाल,उषा कोठारी, संतोषी बहुगुणा, अमित कुमार, कृष्णा तड़ियाल, मनीष छेत्री, सुमन लता, पूनम तोमर, हौसला पवार, चंदन जायसवाल के अलावा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे!



