97 लाख की लागत से होगा केशवपुरी दशहरा मेला ग्राउंड का सौंदर्य करण -नरेंद्र सिंह नेगी
डोईवाला केशवपुरी में दशहरा मेला ग्राउंड के सौंदर्यकरण का कार्य भूमि पूजन के साथ हुआ प्रारम्भ पूर्व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा 2023में दशहरा मेला ग्राउंड में 97 लाख रुपए की धनराशि दशहरा मेला ग्राउंड के सौंदर्य करण के लिएदेने की घोषणा की गई थी बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, पात्र दशहरा मेला ग्राउंड एवं क्रीड़ा समिति डोईवाला के सचिव राजेंद्र वर्मा, सभासद अमित कुमार, अनुज कुमार, पूर्व प्रधान रविपाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया विधिवत भूमि पूजन के साथ दशहरा मेला ग्राउंड के सौंदर्यकारण का कार्य शुरू हो गया।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि सरकार के सहयोग से नगर पालिका को एक आदर्श नगर पालिका बनाने का प्रयास किया जाएगा ।
पात्र दशहरा मेला एवं क्रीड़ा समिति के सचिव राजेंद्र वर्मा एवं पदाधिकारीयों के पिछले 30 वर्षों से किया जा रहा था प्रयास जो आज सफल रहा।
दशहरा मेला समिति के हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि डोईवाला क्षेत्र में 22 बीघा भूमि समिति के प्रयासों से बची हुई थी। उन्होंने बताया कि सांसद निधि से मेला ग्राउंड भूमि के चारोंऔर बाउंड्री वॉल बनवाई गई थी। दशहरा मेला ग्राउंड का सौंदर्य कारण होने से आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।
नगर पालिका परिषद के अभियंता अखिलेश खंडूरी ने बताया कि लगभग 97 लाख रुपए की लागत से होने वाले इस सौंदर्य करण मैं दशहरा मेला ग्राउंड की बाउंड्री वॉल की रेलिंग, भूमि का समतलीकरण और मिट्टी भराव , एक मुख्य द्वार, एक शौचालय बाउंड्री वॉल के लगभग 3 मीटर की दूरी पर एक फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा
इस दौरान नगरपालिकाअध्यक्ष नरेंद् नेगी , राजेंदवर्मा, अमित कुमार, किशन कुमार, अनुज कुमार, प्रेम सिंह, राम मूर्ति, लल्लन कुमार ,राकेश नौटियाल, सनी आदि तमाम गण मान्य लोग मौजूद रहे