
डोईवाला 10 अप्रैल 2025 (चमन लाल /विक्रांत वर्मा)श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट डांडी द्वारा भारत सरकार के सहयोग से आईसीएमआर – एनआईआईटी, चेन्नई द्वारा डिस्ट्रिक्ट लेवल सेंट्रीनल सर्वे के नाम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य शिविर के हेड चंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में अभी तक 200 लोगों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, छाती का एक्सरे की जांच हुई साथ ही बलगम की जांच, टीबी जांच की गई । एडवोकेट अभिनव शर्मा ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर 7 दिनों तक चलता रहेगा साथ ही यह जांच पूरे गांव के व्यक्तियों की बिल्कुल मुफ्त की जा रही है। सभी ग्राम वासियों को घर -घर जाकर इसकी जानकारी दी गई है। इस अवसर पर टीम में पुनीत, विनय, करुणा, कुमार, योगेश, मनीष, राजू, अवधेश, हरिओम, गौरव, राखी, हेमलता, नीरज, एडवोकेट अभिनव शर्मा, शशांक शर्मा आदि मौजूद रहे।



