देश की एकता में अखंडता का प्रतीक है बैसाखी – टीना सिंह

बैसाखी के पावन पर्व पर महिलाओं ने किया भजन कीर्तन
डोईवाला – (चमन लाल / विक्रांत वर्मा)खालसा पंथ का सृजन दिवस और बैसाखी पर रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों गुरुद्वारा और मंदिरों में धूमधाम से मनाया गयाI
कालू वाला मंदिर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह नकी ओर से बैसाखी पर्व के अवसर पर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया I दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया I
पूर्व जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह ने कहा कि बैसाखी का पावन दिन महज धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है I गुरु गोविंद सिंह साहब ने सामाजिक भेदभाव खत्म और मजबूत राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है I यह पर्व अन्नदाताओं और उनके कठिन परिश्रम के साथ ही प्रकृति भी अपनी भरपूर सुंदरता बिखेरती है परंतु सिखों के लिए बैसाखी खालसा सर्जन दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ बनाया जाता है I कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस नेता गौरव चौधरी, सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, अनिल पाल, सुनील दत्त, आशीष खत्री आदि मौजूद रहे I



