
डोईवाला (विक्रांत वर्मा) डोईवाला निवासी व्यापारी जितेन्द्र अरोड़ा के पुत्र सात्विक अरोड़ा द्वारा आई सी एस सी परीक्षा में 99 .2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र सिंह नेगी और सभासदों ने सात्विक अरोड़ा को फूलमाला पहना कर सम्मानित किया।

उन्होंने सात्विक अरोड़ा और उसके परिवार को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पालिका चेयरमैन नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि माता पिता के अच्छे संस्कार ही बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। अवसर पर सभासद मनीष धीमान, प्रकाश कोठारी, विनीत राजपूत, प्रसान्त भेरवान, नीरज गुप्ता पवन चौहान आदि के अलावा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामेश् वासन, महामंत्री सुबोध जिंदल, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश गुरुंग, संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वर चंद अगवाल, शक्ति भवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गगन नारंग, सभासद गौरव मल्होत्रा, इंद्रेश अरोड़ा, गौतम जौहर, ललित सिंगल राकेश गुप्ता उर्फ चुन्नू, शीशपाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल ने भी सात्विक अरोड़ा शुभकामनाएं दी है।



