
डोईवाला के अठूरवाला संघर्ष समिति के तत्वाधान में स्थानीय लोगों ओर महिलाओं ने शराब की दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू किया, जो अब लगातार 5वें दिन भी जारी है। महिलाएं अंग्रेजी शराब की दुकान के खिलाफ नारेबाजी करती हुई ,शांतिपूर्वक विरोध जता रही हैं। उनका कहना है कि जब तक दुकान शिफ्ट की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद नहीं होती, तब तक उनका धरना जारीरहेगा।
जिला पंचायतसदस्य अश्विनी बहुगुणा ओर कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने अपना समर्थन देते हुए कहा की अंग्रेजी शराब की दुकान अन्य जगह शिफ्ट की जाए उन्होंने शासन प्रशासन को चेताया कि अगर जल्दी समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग ओर महिलाएं आंदोलन करने को मजबूर होगी।
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा की अंग्रेजी शराब की दुकान से हमारे गांव का माहौल खराब होगा ।स्थानीय लोगों की मांग है, की दुकान को इस क्षेत्र से पूरी तरह हटाया जाए उनका कहना की दुकान से क्षेत्र में आसामाजिक -गतिविधियां बढ़ेगी महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा । इस अवसर पर ,रामसिंह सजवाण,गोपाल सजवाण,दिनेश सजवाण मुकेश ,सजवाण युद्धवीर सजवाण ,बीरेंदर ,सजवाण विक्रम सजवाण,मकान सिंह,बीना सजवाण सुशीला देवी,शिरा देवी ।रविन्द्र सजवाण ,आकाश आशा देवी,अंजना ,रीना पुंडीर,लक्ष्मी सकलानी मोहनी भट्ट,मधु नेगी,मुन्नी बिष्ट,दर्शनी देवी,सरोजिनी देवी,बबीता ,सरिता गुसाई आदि मौजूद रहे ।



