प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार का लिया संकल्प

पूरे जोशोखरोस से मनाएंगे केंद्र में 11 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम
डोईवाला -apre (चमनलाल -विक्रांत वर्मा)विकसित भारत का अमृत काल और सेवा सुशासन गरीब कल्याण जैसी योजनाओं से लगातार भारतीय जनता पार्टी केंद्र में 11 वर्षो से जनता की उम्मीद पर विश्वास पर खरा उतरी है I कार्यक्रम के तहत माजरी मंडल की अध्यक्ष रश्मि देवी की अध्यक्षता में दूधली में बैठक का आयोजन किया I कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बुल्लावाला दूधली, कालूवाला आदि क्षेत्रों में 50 से अधिक में फलदार, छायादार, फूलदार और औषधिवाले पौधे लगाएं, उन्होंने कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि जो 9 जून से 21 जून तक आयोजित किए जाएंगे I जिसमें योग शिविर, चौपाल कार्यक्रम, आयुष्मान योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और कार्ड वितरण, विकसित भारत का संकल्प, सरकार की उपलब्धियां को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का कार्यक्रम होगा,

इसके अलावा 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकालीन दिवस मनाया जाएगा I यह सभी कार्यक्रम मंडल स्तर और बुथ स्तर पर किए जाएंगे I मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी ने कहा कि सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को प्रमुखता दी जाएगीI कहां कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बुथ स्तर तक इतना मजबूत एवं सक्रिय है कि प्रधानमंत्री मोदी की बात को जन-जन तक पहुंचने में सक्षम है I उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान समेत अन्य सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में जी जान से जुटने का आह्वान किया I इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, कार्यक्रम संयोजक पंकज रावत, महामंत्री ललित पंत, संजय ठाकुर, अशोक पवार, विनोद रोथान, मनीष छेत्री, उत्तम रोथान, रविंदर पाल, इस्लाम अहमद, संदीप कुमार, महिपाल, सुमित बलोनी, सोनू कुमार,पदम सिंह, अजय कुमार, उमेश कुमार, रीना चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे I



