पौधे के साथ उनका संरक्षण भी महत्वपूर्ण- पंकज शर्मा

डोईवाला – भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश, जिले और मंडल में पर्यावरण, पौधरोपण जैसे कार्यक्रम 15 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे l कार्यक्रम के तहत डोईवाला मंडल में “एक पेड़ मां के नाम” का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए वार्ड संख्या 20 लच्छीवाला के भुवनेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में आस पास के क्षेत्र में,फलदार छायादार,औषधि वाले लगभग विभिन्न प्रजाति के 30 पौधों का रोपण किया और सभी ने पौध रोपण कर उनका संरक्षण का संकल्प भी लिया l मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि हमारी जवाबदारी सिर्फ पौधे लगाने तक ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि पौधे लगाकर देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है पौधे लगाने के बाद उनकी उचित देखभाल और सुरक्षा करना आवश्यक है ताकि वह स्वस्थ तरीके से बढ़ सके और जीवित रह सके I पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में सभी को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिएl मंडल मीडिया प्रभारी केतन गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है इससे धरती हरी भरी रहती है और वातावरण भी स्वच्छ बनता है मनुष्य द्वारा प्रकृति के छेड़छाड़ करने से अनेकों पशु पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर है वहीं पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है जिसका असर धरती के प्रत्येक प्राणी पर पड़ता है कहां कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी हैI कार्यक्रम में जिला मंत्री उषा कोठारी, मंडल महामंत्री आदेश पवार,मंडल उपाध्यक्ष सोनू गोयल, मण्डल उपाध्यक्ष प्रकाश कोठारी,अंकित काला, संतोषी बहुगुणा , मनमोहन नौटियाल,मीडिया संयोजक केतन गुप्ता ,माया अधिकारी,रीता छेत्री, ललित पंत,पम्मीराज,आदर्श,संजू के अलावा भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे I



