शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आश्वासन दिया कि इसी सत्र से महाविद्यालय में एमएससी तथा एमकॉम की कक्षाएं संचालित होंगी

डोईवाला शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारी का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से मुलाकात कर ज्ञापन दिया उन्होंने ज्ञापन में मांग की है शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी तथा एमकॉम की कक्षाएं संचालित करवाई जाएं
उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने आश्वासन दिया कि इसी सत्र से महाविद्यालय में एमएससी तथा एमकॉम की कक्षाएं संचालित की जाएगी तथा महाविद्यालय में जनरेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित डंगवाल, आशुतोष सिंह, अभिनव, गोपाल राणा आदि मौजूद रहे।



