
अठूरवाला संघर्ष समिति की हुई जीत,एसडीएम के लिखित निरस्तीकरण आदेश पर शराब की दुकान विरोधी धरना समाप्त
हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत भी पहुंचे धरना स्थल पर
डोईवाला -13 अप्रैल 2025 (विक्रांत वर्मा -चमन लाल)अठूरवाला संघर्ष समिति में की ओर से शराब की दुकान विरोधी धरना प्रदर्शन एसडीएम के लिखित निरस्तीकरण आदेश पर 14 दिन तक चला धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है I धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कि कहा सामाजिक बुराइयों वाले कार्य के लिए सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए I ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत अपने सैन्य बल पर पूरी तरह सुरक्षित हैI भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा के 100 किलोमीटर अंदर जाकर आतंकवादियों और उनके ठिकाने को पूरी तरह नष्ट कर दिया कर दियाI संघर्ष समिति अध्यक्ष मनजीत सजवान ने कहा कि 14 दिन के लंबे संघर्ष और धरना प्रदर्शन के बावजूद शराब की दुकान निरस्तीकरण अठूरवाला संघर्ष समिति की जीत है I

संघर्ष समिति से जुड़े करतार सिंह नेगी ने कहा कि अपने क्षेत्र के आस पास कभी भी नशे का कारोबार नहीं खोलने दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि जो लोग ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन में 14 दिन तक दिखाई नहीं दिए, वह शराब की दुकान निरस्तीकरण आदेश के बाद राजनीति चमकाने के लिए धरना प्रदर्शन पर पहुंचे I क्षेत्र की जनता 2027 होने वाले विधानसभा चुनाव में सबक जरूर सिखाएगी I इस दौरान मंजीत सजवान, आकाश सजवान,मुकेश सजवान,दिनेश सजवान ,गोपाल सजवान विपुल सजवान सोनू सजवान,विशाल सिंह सजवान खेम सिंह सजवान,बीर सिंह,आशा सजवान सुशीला देवी शिरा देवी भवानी देवी ,उजला देवी,बिमला देवी,लक्ष्मी रावत,विषम्बरी देवी,चन्द्रमति देवी,रश्मि देवी,रवींद्र सजवान आदि मौजूद रहे।



