योग करने से ही मिलती है सच्ची खुशी – डॉ प्रियंका भारद्वाज

जंक फूड को करें टाटा बाय-बाय
डोईवाला – नगर और ग्रामीण इलाकों के रेडियंट पब्लिक स्कूल, राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल, अहिल्याबाई होलकर विद्यालय और तमाम जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से बनाया गया I राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में योग अनुदेशक श्रीधर शर्मा ने योग कराकर और योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग से ही जीवन में संतुलन है, साथ ही शारीरिक,मानसिक और आत्मिक शांति का माध्यम है हम सभी को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनना चाहिएI चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि योग करने से ही सच्ची खुशी मिलती है आज जीवन शैली से संबंधित रोग जैसे मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसी स्थिति में योग आधारित जीवन शैली की मदद से इन रोगों पर काबू पाया जा सकता है योग करने वाले व्यक्ति का दृष्टिकोण सकारात्मक होता है और वह उद्देश्य पूर्ण और स्वस्थ जीवन व्यतीत करता है कहां कि जंक फूड नहीं खाना चाहिए उससे कई प्रकार की शरीर में बीमारियां पनपना का खतरा बना रहता है इसलिए जंक फूड को टाटा बाय-बाय कह देना चाहिए I इस मौके पर फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार, योग अनुदेशक विजया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, संगीता देवी अनीता देवी, सरिता, अमित, पंकज शर्मा, केतन गुप्ता, सोनू गोयल, संतोषी बहुगुणा, उषा कोठारी आदि मौजूद रहे I



