राहुल आर्य को डोईवाला विधान सभा से एनएसयूआई संगठन का अध्यक्ष बनाया गया

डोईवाला नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार नेगी एवं जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में कांग्रेस संगठन ने राहुल आर्य को एनएसयूआई संगठन का डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया ।
करतार नेगी ने राहुल आर्य की नियुक्ति पे ख़ुशी जताई और कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को जिमेदारी देने का काम किया और मैं उनके हर संघर्ष में साथ रहूँगा ।मोहित उनियाल ने कहा कि एनएसयूआई को मजबूत बनाने के लिए उनको कार्य करना होगा ।अपनी नियुक्ति पर राहुल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और डोईवाला में एनएसयूआई को मजबूत करने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष करतार नेगी, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल यूथ के विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौड़ मुकेश प्रसाद जिला महासचिव राहुल सैनी,आरिफ अली,स्वतंत्र बिष्ट,सुहेल,आशिक अली,वंश कुमार ,आशु ठाकुर ,अभिषेक सिंह ,मुकेश ,अभिषेक कुमार ,आशीषआदि मौजूद थे



