बार एसोसिएशन डोईवाला एवं नगर पालिका परिषद ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया

डोईवाला सिविल न्यायालय डोईवाला, परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला व नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा क्षेत्र में रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और अपील की गई कि प्लास्टिक का प्रयोग निषेध किया जाए । इस अवसर पर परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा व सचिव मनोहर सिंह सैनी ने आमजन से अपील की की प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता के प्रति श्रमदान करना चाहिए व हम सभी को हफ्ते में कम से कम 2 घंटे अपने आसपास कार्यक्षेत्र में स्वच्छता के लिए देने चाहिए इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के अधिकारी सचिन रावत ने कहा कि आमजन को प्लास्टिक के प्रयोग से बचना चाहिए तथा नगरपालिका इस क्षेत्र में उचित कदम उठा रही है। इस अवसर पर न्यायालय स्टाफ कविता बोरा व अधिवक्ता आशुतोष भट्ट ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार को प्लास्टिक के प्रयोग के संबंध में कुछ कड़े कदम उठाना चाहिए ताकि प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम हो,जिससे पर्यावरण को हानि ना हो । इस अभियान में सिविल न्यायालय डोईवाला स्टाफ से कविता बोरा, रविंद्र बिष्ट, आजम अंसारी व चीनू राठी । परवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्तागणों में अरुण टम्टा, सुमित बर्सवाल, मौ० जुबेर, रणबहादुर नेपाली, सुमित मेहरा, महेश कुमार लोधी, व्योम गोयल, राहुल बिष्ट, मोईन अहमद सिद्धकी, भास्कर बलोनी, मनीष यादव तथा नगर पालिका परिषद के कई कर्मचारीगण व पदाधिकारीगण तथा आमजन मौजूद रहे ।



