.जीएसटी पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
10 व्यापारियों का हुआ जीएसटी में पंजीकरण

डोईवाला-23जून 2025(चमनलाल -विक्रांत वर्मा)वस्तु एवं सेवा कर ( जीएसटी) के अंतर्गत जीएसटी पंजीकरण विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन नगर पालिका सभागार में किया गया, जिसमें डोईवाला क्षेत्र के अनेक व्यापारियों ने जीएसटी संबंधित जानकारी ली
कार्यशाला में राज्यकर विभाग उपायुक्त निखलेश और सहायक आयुक्त किशन कुमार ने व्यापारियों से जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया, इसके लाभ एवं कर प्रणाली से संबंधित जानकारी प्रदान की। साथ ही, मौके पर ही 10 व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण भी किया गया।
डोईवाला व्यापार मंडल अध्यक्ष श रमेश वासन जी ने कार्यशाला का संचालन करते हुए व्यापारियों को इस पहल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जीएसटी जैसी आधुनिक कर प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया और विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव वासन जी ने कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए जीएसटी से जुड़ी आवश्यक जानकारी साझा की, जिससे उपस्थित व्यापारियों को गहन समझ प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में गौरव मल्होत्रा, सुबोध जिंदल, ईश्वर चंद, गगन नारंग, प्रतीक अरोड़ा, मनीष नारंग, मनुज गुप्ता और राहुल अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहेI



