भाजपाईयों ने सुना “मन की बात” कार्यक्रम
पीएम मोदी बोले आपातकाल में संविधान की हत्या

डोईवाला – (29जून2025 चमन लाल-विक्रांत वर्मा)भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात ” कार्यक्रम के 123वें संस्करण को सुना I पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 123 संस्करण में योग दिवस पर बात की और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया इसके साथ उन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष होने पर भी अपने विचार साझा किये I
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि आपातकाल लगाने वालों में ना सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की है बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी गुलाम बनाएं रखने का था I इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया था ऐसे अनेक उदाहरण है जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता, जबरदस्ती आपातकाल थोपने वाले हार गए I पीएम मोदी ने कार्यक्रम में धार्मिक यात्राओं को लेकर कहां कि कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत हुई है हिंदू जैन और बौद्ध हर परंपरा को कैलाश मानसरोवर को पवित्र माना जाता है उन्होंने इस दौरान जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा की यात्राएं एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है I मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर विशाखापट्टनम मे दो हजार से ज्यादा आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट तक 108 सूर्य नमस्कार किये I असम के बोडोलैंड पर बात करते हुए कहां कि बोडोलैंड आज अपने आप में एक नए रूप के साथ देश के सामने खड़ा है जहां के युवाओं में जो ऊर्जा है जो आत्मविश्वास में फुटबॉल के मैदान में सबसे ज्यादा दिखता है I मण्डल मीडिया प्रभारी केतन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि सिंदूर के पौधे उन बहादुरों की याद में लगाए जा रहे हैं जिन्होंने देश के लिए सब कुछ समर्पित कर दिया I कार्यक्रम में सोनू गोयल, संजीव लोधी, संतोषी बहुगुणा, अवतार सिंह सैनी, स्वाति,शकुंतला, सरिता, विनीत राजपूत, अंकित काला, अजय लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I



