देहरादून हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना पर आधारित पूर्ण पैमाने का आपातकालीन अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित

देहरादून 30जून 2025 (विक्रांत वर्मा)भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, देहरादून हवाई अड्डा परिसर के भीतर एक विमान दुर्घटना की परिकल्पना पर पूर्ण पैमाने का आपातकालीन अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया गया । यह अभ्यास नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए)के दिशा-निर्देशों के तहत सभी संबंधित एजेंसियों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता के मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया गया ।
इस अभ्यास में निम्नलिखित प्रमुख एजेंसियों एवं संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही:

एअरपोर्ट फायर सर्विस(एआरफ़फ़) भाविप्रा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीईएसफ़), देहरादून हवाई अड्डे पर कार्यरत एयरलाइंस, राज्य नगर अग्निशमन सेवा, एसडीआरएफ, एम्स ऋषिकेश (एयरपोर्ट एक्सटेंशन यूनिट), राज्य स्वास्थ्य विभाग, जॉली ग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल
इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय, प्रतिक्रिया समय, संसाधनों की त्वरित उपलब्धता एवं आपातकालीन योजना की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था । अभ्यास के दौरान बचाव एवं अग्निशमन कार्य, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा (ट्रायेज), यात्रियों का सुरक्षित निकास एवं सुरक्षा उपायों का व्यापक परीक्षण किया गया ।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सभी प्रतिभागी एजेंसियों के सक्रिय सहयोग एवं प्रतिबद्धता की सराहना करता है, जिन्होंने इस अभ्यास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
इस प्रकार के मॉक ड्रिल से हवाई अड्डे की आपातकालीन तैयारी को मजबूती मिलती है और यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।



