नाबालिग की मौत पर प्रदर्शन कर की सड़क जाम
डोईवाला चौक का भी बाजार कराया बंद

डोईवाला – 6जून 2025(चमनलाल -विक्रांतवर्मा)
केशवपुरी राजीव नगर की एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में सुसवा नदी के समीप बने स्टोन क्रेशर में शनिवार को मौत हो गई थी I शनिवार रात को पुलिस ने स्टोन क्रेशर को सील कर दिया I हिंदू संगठनों और स्थानीय निवासियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए डोईवाला चौक पर विरोध प्रदर्शन कर लगभग 6 घंटे सड़क जाम की I डोईवाला चौक का बाजार भी बंद करवा दिया
Iपीड़ित परिवार और हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोपियों को फांसी सजा और संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की माँग की I पुलिस द्वारा घटना स्तर पर लगी सीसी कैमरे फोटो की जांच करेगी I हिंदू संगठन से जुड़े नरेश उनियाल और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि पीड़ित परिवार को पूरी तरह से इंसाफ मिलना चाहिए और आरोपित जेल की सलाखों के पीछे होने चाहिए I वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रेणु लोहानी ने प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए सड़क खोलने की बात कही और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जाएगी I



