15 जुलाई को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन – “संवेदना अभियान” के अंतर्गत
डोईवाला – लेखक गाँव, थानो मे
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के जन्म दिवस के अवसर पर, संवेदना अभियान के अंतर्गत एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह रक्तदान शिविर दिनांक 15 जुलाई मंगलवार, को प्रातः 10:00 बजे से लेखक गाँव, थानो मे आयोजित किया जायेगा। इस शिविर का संयुक्त आयोजन स्पर्श हिमालयन हॉस्पिटल तथा हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, डोईवाला द्वारा किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर में रुड़की के जीवन चैरिटेबल ब्लड बैंक का सहयोग लिया जायेगा I
रक्तदान शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी, आयुर्वेदिक चिकित्सक, छात्र एवं आम नागरिकों से रक्तदान कर इस मानवीय सेवा में भाग लेने की अपील की है
उक्त कार्यक्रम की जानकारी पी.आर.ओ. राजेश कुंवर ने कहा कि आपका एक रक्तदान किसी भी जिंदगी की सांस बन सकता हैI



