भाजपा ने माजरी ग्रांट और बुल्लावला में खोला चुनावी कार्यालय
मोदी की विकास की गारंटी पर जीतेंगे चुनाव- बृजभूषण गैरोला

डोईवाला- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव माजरी ग्रांट तृतीय से भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप कौर के चुनावी कार्यालय का माजरी ग्रांट और बुल्लावाला में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत पूजा अर्चना हवन यज्ञ कर उद्घाटन किया I विधायक गैरोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गारंटी पर जीत निश्चित है I उन्होंने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चुनाव मे एक जुटता के साथ कार्य करने के लिए कहा है कहां कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज का अंतिम व्यक्ति ले रहा है जिसका लाभ चुनाव में होगाI जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में कमर कसने के लिए कहा I कहा कि मतदाता का ध्यान केवल भारतीय जनता पार्टी की ओर है I उन्होंने लोकसभा, विधानसभा, और निकाय चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को वोट देकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम किया है I पंचायत चुनाव में भी मतदाता एक बार फिर से भाजपा को आशीर्वाद देगी I जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रदीप कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति को बढ़ावा दिया और सभी वर्गों को उचित सम्मान दिया है I कार्यक्रम मे महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, चुनाव प्रभारी विनय कंडवाल, संजीव लोधी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा प्रकाश कोठारी, जरनैल सिंह, रीता छेत्री, अनीता गुरुंग, सुरेश सैनी, मनीष छेत्री,रामकिशन, चंदन जायसवाल, मंजू नेगी, तरसेम सिंह, प्रताप बस्सी, ललित जायसवाल, रविंद्र सैनी आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I



