*कांवड़ मेला- हरिद्वार में एक ही परिवार के 05 डूबते लोगो का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू*
देहरादून जॉलीग्रांट एसडीआरएफ मुख्यालय सोमवार 14 जुलाई 2025 को कांगड़ा घाट पर एक ही परिवार के 5 लोग गंगा स्नान कर रहे थे ।जो गंगा नदी की गहराई और तेज बहाव से अंजान थे सभी लोग स्नान करते हुए पानी के तेज बहाव में आगे की ओर बहने लगे और डूबने लगे तथा चीख पुकार करते हुए बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे।
एसडीआरएफ टीम पूर्व से ही कांगड़ा घाट पर कड़ी निगरानी के साथ अपने कर्तव्य पर खड़ी थी डूबते हुए कावड़ियों को देखकर ड्यूटी पर मुस्तैद एसडीआरएफ टीम द्वारा एसआई पंकज खरोला के नेतृत्व में है.कॉस्टेबल आशिक अली तथा कॉस्टेबल नीतेश खेतवाल डगी से जल्द डूबते हुए कावड़ियों तक पहुंचे तथा दूसरे छोर से इसी बीच है कॉस्टेबल विजय खरोला, कांस्टेबल कविंद्र चौहान , शिवम, अनिल,रमेश द्वारा तैरकर पहुंच बनाई गई और एक एक कर सभी को डगी में बैठाया और सांत्वना देकर सुरक्षित महसूस करवाया घाट के किनारे पर पहले से तैयार टीम के अन्य सदस्यों एस आई प्रविन्द्र धस्माना, प्रकाश मेहता तथा अंकित पाल द्वारा थ्रो बैग फेंककर रेस्क्यू टीम और सभी कावड़ियों को किनारे पर शकुशल सुरक्षित निकाला। ये सभी कावड़ियों फर्रुखाबााद गुड़गांव से थे।तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों माता और पिता द्वारा टीम का धन्यवाद किया।



