
शिविर में 190 लोगों ने लाभ उठाया
(मंगलवार15जुलाई 2020 – चमन लाल -विक्रांत वर्मा )
डोईवाला खता नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 खाते में हंस फाउंडेशन द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई शिविर में 190 व्यक्तियों ने अपनी आंखों की जांच कराई जिसमें कूछ व्यक्तियों को मोतियाबिंद की शिकायत होने पर उनको हंस फाउंडेशन की तरफ से बहादराबाद में फ्री इलाज होगा चिकित्सको ने ग्रामीण व्यक्तियों को आंखों के बीमारी और उससे बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी और फ्री दवाइयां वितरित की ।

सभासद सुशीला सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों के प्रति आम आदमी जागरूक नहीं है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शिविर के माध्यम से लाभ मिलता है। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि अमित सैनी, कलावती मुकेश पुराण,शरबती प्रेमवती,बलदेव, किरण,कुसुम,सोनिया,मनजीत तमाम लोग मौजूद रहे।



