
*21 से 50 वर्ष की एकल महिलाएं कर सकती है मुख्यमंत्री स्वराजगार योजना में आवेदन*
*ब्यूटी पार्लर, पशु पालन, बुटीक, डाटा एंट्री जैसे 25 से अधिक व्यवसायों का चयन कर सकती है महिलाएं*
डोईवाला, 15 जुलाई 2025(चमन लाल विक्रांत वर्मा) आंगनबाड़ी केंद्र लच्छीवाला में महिलाओं को मुख्यमंत्री एकल महिला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सुपरवाइजर रेखा पलिवाल की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एकल महिला को सशक्त, स्वालंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं आगामी 31 जुलाई तक अपना आवेदन रजिस्टर डाक से जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को भेज सकते हैं। इस योजना के तहत 75 प्रतिशत सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी, जिसकी अधिकतम लागत दो लाख रूपये है। हालांकि, इसमें कुछ शर्ते का पालन करने के साथ ही शपथ पत्र देने भी अनिवार्य होगा। 21 से 50 वर्ष की महिलाएं इसमें आवेदन कर सकती हैं और योजना के तहत कृषि, बागवानी, ब्यूटी पार्लर, पशु पालन, बुटीक, जनरल स्टोर, डाटा एंट्री जैसे 25 से अधिक व्यवसायों का चयन कर सकती है। उधर, आंगनबाड़ी केंद्र लच्छीवाला बाल वाटिका में गोद भराई की रस्म की गई। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लाभार्थियों को पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह दी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता खत्री, स्वाति थापा, बॉबी गुरुंग, यांशिका खत्री, ललिता शाही, अंजू, कुसुम, कोमल, सुनीता, रजनी आदि मौजूद थी।



