चिकित्सा शिविर में 85 स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने जांच कराई

डोईवाला प्रेमनगर पंचवटी कॉलोनी स्थित लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल में अरिहंत हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावको सहित क्षेत्र के लोगों ने चिकित्सा जांच कराई। स्कूल द्वारा अभिभावक,शिक्षक और बच्चों के बीच मनोवैज्ञानिक संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न विषयों पर काउंसलिंग दिव्या घई चोपड़ा द्वारा की गई। स्वास्थ्य शिविर में बीपी ,शुगर की जांच की गई । इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद सुंदर लोधी, प्रबंधक वीना गोला,प्रधानाचार्य आशिमा, कमल गोला डॉ अभिषेक जैन डॉक्टर सलीम खान सहित स्टाफ का विशेष सहयोग रहा है।



