क्षेत्र को आदर्श रूप में स्थापित करना ही हमारा उद्देश्य है
-सरदार जरनेल सिंह

डोईवाला 21 जुलाई 2025 चमनलाल
माजरी ग्राट तृतीय से भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रदीप कौर ने बारिश के मौसम में भी जनसंपर्क अभियान को गति के साथ चलाए रखा डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान उन्होंने खेरी प्रथम, खेरी द्वितीय, कई वार्डों में अपने समर्थकों के साथ वोट मांगे

जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप कौर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उढान, पक्की नालियां, सड़क, विधवा वृद्धा, पेंशन, विकलांग पेंशन सहित क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य करेंगे। प्रत्याशी प्रतिनिधि पूर्व सैनिक भाजपा के सरदार जनरल सिंह ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र को आदर्श रूप में स्थापित करना ही हमारा उद्देश्य है। जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता रामेश्वर लोधी, विनीत लोधी, नगर पालिका परिषदअध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद सुंदर लोधी कमल गोला, ललित पंत,आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे



