
बदलाव और नई सोच को देखकर मांग रहे हैं वोट
डोईवाला – भाजपा समर्थित माजरी ग्रांट तृतीय जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप कौर की स्थिति क्षेत्र में काफी मजबूत होती नजर आ रही है I भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप कौर के समर्थन में दूधली, नांगल बुलंदवाला, खट्टा पानी आदि क्षेत्रों में एक जूटता के साथ अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए आम जन को प्रेरित कर रहे हैं । वही मौसम खराब होने के बावजूद प्रत्याशी प्रदीप कौर ने अपने समर्थकों के साथ साकरी ,बक्सरवाला, कालूवाला आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की I उन्होंने कहा कि मतदाताओं का मन भाजपा की ओर है कहां कि क्षेत्र की सेवा मेरा धर्म है, यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मेरी जिम्मेदारी का प्रतीक है I वादों से बढ़कर क्षेत्र का विकास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी I महिला स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा दिया जाएगा और उन्हें पंचायत योजनाओं में भागीदार बनाया जाएगा । जनसंपर्क करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा, पूर्व सैनिक सरकार जरनैल सिंह विनय कंडवाल , ईश्वर रोथान ,कमल गोला, संपूर्ण सिंह रावत,रोहित छेत्री, संतोषी बहुगुणा, ललित जायसवाल, सुमन लता, सुनीता नौटियाल, पवन लोधी आदि के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I



