आदर्श ग्राम सभा बनाना ही हमारा उद्देश्य -सरदार गुरजीत सिंह

डोईवाला 23 जुलाई 2025 जीवन वाला फतेहपुर ग्राम सभा के प्रधान पद प्रत्यासी सरदार गुरजीत सिंह ने कहा की जनता के प्यार और विश्वास से वह इस चुनाव को जीतकर ग्राम सभा को आदर्श रूप में स्थापित करने का कार्य करेंगे। कहां की उनकी पत्नी परमजीत कौर ने प्रधान रहते हुए क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है ।ग्राम सभा में प्रधान पद पर रहते हुए किए गए विकास कार्य ही उनकी चुनाव की जीत का आधार बनेंगे।सामाजिक कार्यकर्ता नीरज थापा ने कहा कि जनता का सहयोग मिल रहा है। क्षेत्र के लोग प्रधान गुरजीत सिंह के समर्थन में तन मन से अपना कार्य कर रहे है। सभासद प्रदीप जेटली ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना युवाओं को लालतप्पड़ पर फैक्ट्री में रोजगार दिलाना, विधवा विकलांग, वृद्धा पेंशन के जरिए क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना ,पत्र प्रकाश व्यवस्था कूड़ा उठान से लेकर भारत स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका निभाना ही उनके परम उद्देश्य है। जनसंपर्क अभियान में हरेंद्र सैनी रवि जोशी, सुनीता थापा, विपिन थापा , गोपाल थापा ,भगवान सिंह, पंकज बिष्ट ,प्रभजोत सिंह शामिल थे।



